23.4 C
New York
October 4, 2023
Nation Issue
छत्तीसगढ़

भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना

रायपुर

राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें श्री सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

इसी तरह श्री तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, श्री संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और श्री अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आज 1 मई को जारी कर दिया गया है।

Related posts

हांगकांग में बेसबाल का हुनर दिखाकर अब कनाडा रवाना होगी अंजली

admin

कोलकाता में पकड़ा गया चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

admin

मैजिशियन सुहानी शाह का कार्यक्रम विरोध के चलते रद्द

admin

Leave a Comment