17.1 C
New York
September 25, 2023
Nation Issue
मनोरंजन

नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर थिरकीं पद्मिनी कोल्हापुरी

मुंबई

एक्ट्रेस नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दिग्गज एक्ट्रसेस एक साथ फफफ के गाने नाटू-नाटू पर डांस करती नजर आ रही हैं। 57 साल की पद्मिनी और 63 साल की नीतू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स दोनों के एनर्जी लेवल की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पद्मिनी ने कैप्शन में लिखा- ह्यमेरी पसंदीदा नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस। शेयर किए गए वीडियो में पद्मिनी और नीतू किसी के घर पर हैं। इस दौरान नीतू ब्लैक ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं पद्मिनी ने ब्लू टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना है। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ऋषि और नीतू के काफी करीब रही हैं। ऋषि के जाने के बाद पद्मिनी अक्सर नीतू से मुलाकात करती रहती हैं।

पद्मिनी और नीतू के इस वीडियो को देखकर यूजर्स बेहद मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ह्यविश्वास नहीं कर सकता 64, एनर्जी और लुक देखो।ह्ण दूसरे यूजर ने कहा- ह्यदो लेजेंड्स ट्विनिंग कर रहे हैं। दोनों मेरे फेवरेट हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों कमाल के हैं, आपके उत्साह से प्यार है।

Related posts

कटरीना कैफ हर वीक रखती हैं घर के स्टाफ के साथ बजट मीटिंग

admin

ऋतिक रोशन को मिला आईफा अवार्ड्स में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार

admin

एक रोमांटिक लड़के के किरदार में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

admin

Leave a Comment