21.5 C
New York
September 22, 2023
Nation Issue
छत्तीसगढ़

हिंदुस्तान में जिहाद सिखाने वाले मस्जिद-मदरसों और मौलवियों पर लगाओ लगाम – प्रवीण तोगड़िया

 भिलाई
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया 2 मई की शाम भिलाई पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र पर विचार करने की बात कही।‌ ‌‌वे बोले प्रतिबंध लगाना है तो हिंदुस्तान में जिहाद सिखाने वाले मस्जिद-मदरसों और मौलवियों पर लगाओ। हिंदू तो जिहाद का भुक्तभोगी है। उसे बैन करना गलत है। कांग्रेस अपने विचार पर पुनर्विचार करें।

तोगड़िया भिलाई के सेक्टर 10 स्थित जगन्नाथ रथ यात्रा मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान हिंदू सभा को भी संबोधित किया। राज्य में बढ़ते धर्मांतरण के मामले पर उन्होंने कहा कि ये समस्या केवल एक प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में है। धर्मांतरण गुजरात में हो रहा है, दिल्ली, असम में हो रहा है। समस्या एक राज्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये पूरे भारत में चल रहा है। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि धर्मांतरण न हो।

हिंदुओं पर मुसलमानों द्वारा किए जा रहे हमले को तोगड़िया ने जेहादी गतिविधि करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं। महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे को मारा गया। उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की दिन दहाड़े सिर काटकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए। कश्मीर, गुजरात में टारगेट किलिंग हो रही हैं। देश में राम नवमी की शोभा यात्रा और हिंदुओं पर पूरे देश में हमले हो रहे हैं। उनको हिंदू मुस्लिम से न जोड़ा जाए। उसको जेहादी गतिविधि से जोड़ा जाना चाहिए।

Related posts

आचार संहिता लगने से पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगा 13 माह का वेतन, लगाया उपेक्षा का आरोप

admin

ट्रक ने पीछे से मारी बुलेट को टक्कर, महिंद्रा के टेक्नीकल इंजीनियर की मौत

admin

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को स्थानीय नेताओ पर नही है भरोसा माथुर, मांडविया को बनाया चुनाव प्रभारी : कांग्रेस

admin

Leave a Comment