16.7 C
New York
September 25, 2023
Nation Issue
धर्म एवं ज्योतिष

वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए ये चीजें, वरना शुरू हो जाएगा बुरा वक्त

 आजकल वास्तु शास्त्र का चलन बहुत अधिक हो गया है और हर व्यक्ति अपने घर को वास्तु के अनुसार ही बनवाना चाहता है और उसी के नियमों को फॉलो करते हुए चीजों को रखना पसंद करते हैं। बता दें कि वास्तु में दिशा का बहुत महत्व है, माना जाता है कि घर में रखी हर एक चीज का सही दिशा में होना या फिर घर में कुछ चीजों का ना होना बहुत जरुरी है। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीजों में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है जिसका प्रभाव हम सबके जीवन पर पड़ता है।

माना जाता है कि घर में रखी जिन चीजों का इस्तेमाल काफी लंबे समय से नहीं होता है उनमें राहु-केतु और शनि का वास हो जाता है। इसकी वजह से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में किन चीजों को भूलकर भी घर में नहीं रखना चाहिए।

 

पीतल के बर्तन

अगर आपके घर में पीतल के पुराने बर्तन रखे हैं और रोजमर्रा के जीवन में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो यह आपको अपने स्टोर रूम या किचन से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि पीतल के बर्तनों को अंधेरे में रखने से इसमें शनिदेव का वास हो जाता है। वहीं शनि के दुष्प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए अगर पुराने पीतल के खराब बर्तन पड़े हैं तो उन्हें तुरंत घर से निकाल दें।

जंग लगी चीजें

अगर आपके घर में लोहे के पुराने सामान या औजार पड़े हैं तो इन्हें तुरंत घर में बाहर निकाल दें। क्योंकि जिन सामानों या औजारों का काम नहीं पड़ रहा है तो इनमें जंग लग जाती है और फिर धीरे-धीरे वास्तुदोष उत्पन्न हो जाता है। साथ ही इन्हें घर में रखने से क्लेश और परेशानियां बढ़ती हैं। वास्तु के अनुसार, जंग लगने के बाद यह औजार और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं।

बंद घड़ी

वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए कभी भी घर में बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी दीवार पर टांगने से घर के सदस्यों का बुरा समय शुरू हो जाता है। ऐसे में या तो इस घड़ी को ठीक कराकर दीवार पर टांग दें या फिर इसे घर से बाहर निकाल दें।

 

Related posts

शिवपुराण के अनुसार सावन में इन 6 चीजें वस्तुओं के दान करने से मिलेगी खूब तरक्की

admin

आषाढ़ माह में इन उपायों से आएगी सुख समृद्धि

admin

03 मई बुधवार का राशिफल

admin

Leave a Comment