16.7 C
New York
September 25, 2023
Nation Issue
Uncategorized

अस्पताल में महिलाकर्मी से हैवानियत, दांत तोड़कर किया रेप

नईदिल्ली

राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल (GB Pant Hospital) में 40 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के परिचित युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर उसके दांत तोड़ दिए और उसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में उसके खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और हमला करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जिले के डीसीपी संजय कुमार सेन ने महिला के साथ हैवानियत की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला से पूछताछ करने और मेडिकल जांच में सामने आया है कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करके उसके दांत तोड़े गए हैं। ऐसा लगता है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की है तो उस दौरान उसने लात मारी है। बहरहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने बेटे को बुलाया तो हुआ खुलासा : दो मई की सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने महिला के 20 वर्षीय बेटे को अस्पताल बुलाया तो उसे मां के साथ हुई हैवानियत का पता चला। बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को हल्का बताने में जुटी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह मामले में ठोस कार्रवाई चाहते हैं, लेकिन पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती

बुरी तरह से जख्मी हालत में महिला को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दो मई को ही इमरजेंसी में महिला का ऑपरेशन किया गया। पीड़िता के बेटे के मुताबिक, उसकी मां आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित महिला का पुराना जानकार है। वह वेटर का काम करता है। महिला का बयान लेने के बाद उसे झिलमिल इलाके से दबोचा गया है।

वारदात के बाद आरोपी फरार

पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती है। वह जीबी पंत अस्पताल में ठेकेदार के पास करती है। एक साल पहले महिला के पति की कैंसर के बाद मौत हो गई थी। रोजाना दोपहर तीन से रात 10 बजे के बीच उसकी ड्यूटी रहती है। वह एक मई की रात ड्यूटी खत्म कर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने अस्पताल में ही उसे रोक लिया और उस पर हमला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

 

Related posts

BSSC CGL Result 2023: बिहार सीजीएल पीटी रिजल्ट जारी, 11240 पास, जानें कटऑफ, यह रहा Direct Link

admin

दिल्ली पुलिस ने बरामद किया वो चाकू जिससे साहिल ने 21 वार कर ली थी साक्षी की जान

admin

दिल्ली में बढ़ रहे आपराधिक मामले…दिनदिहाड़े स्कूटी सवार महिला की हत्या…सुए से कई बार किया वार

admin

Leave a Comment