16.7 C
New York
September 25, 2023
Nation Issue
देश

फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे मोदी

नईदिल्ली

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अब खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में फ्रांस का दौरा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। भारतीय सेना का एक दल भी इस परेड में शामिल होगा।

दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को 25 साल पूरे
भारत और फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को 25 साल पूरे हो रहे हैं। यही वजह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को हर साल 14 जुलाई को होने वाली बैस्टिल डे परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है।

दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के इस पड़ाव के पूरे होने के मौके पर भारतीय सुरक्षा बलों का भी एक दल फ्रांस की इस सैन्य परेड में शामिल होगा। भारत और फ्रांस रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं और पीएम मोदी का यह फ्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

क्या है बैस्टिल डे परेड
14 जुलाई 1789 को सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बैस्टिल पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर उस पर कब्जा कर लिया था। इस घटना को फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत माना जाता है। यही वजह है कि साल 1880 से लगभग हर साल 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड आयोजित की जाती है। इस दौरान पेरिस में सैन्य परेड निकाली जाती है और आतिशबाजी की जाती है। इस दिन को फ्रांस के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि पीएम मोदी का इस परेड में मुख्य अतिथि बनना भारत-फ्रांस के मजबूत होते संबंधों का उदाहरण है।

Related posts

रोटी के लिए बुद्ध की शरण में पहुंचा तालिबान, कभी तोप से उड़ा चुका है विशाल प्रतिमा

admin

UP-बिहार में भी बदलने वाला है मौसम, होगी झमाझम बारिश; IMD ने बता दी तारीख

admin

सिसोदिया ने ली 2.2 करोड़ रुपए की रिश्वत, ED का पहली बार ऐसा दावा; बताया किसने और क्यों दी रकम

admin

Leave a Comment