कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी, यात्रा में 24 घंटे स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे

    66
    0
    Jeevan Ayurveda

    गाजियाबाद
    कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। तीन मार्गों पर 20 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 65 डॉक्टर और 172 पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कांवड़ यात्रा 11 से 23 जुलाई तक होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-58, पाइपलाइन रोड और मेरठ तिराहा से आनंद विहार की ओर 20 स्थानों का चयन किया गया है। यहां पर चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, सभी राजकीय और निजी चिकित्सालय पर स्वास्थ्य शिविर के साथ दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। कांवड़ मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी पर 24 घंटे डॉक्टर और स्टाफ तैनात रहेगा। सरकारी और 20 निजी अस्पतालों में 180 बेडों को आरक्षित किया गया है। 18 मोबाइल टीम में शिवभक्तों को चिकित्सा सेवा देंगी। दूधेश्वर नाथ मंदिर में 24 घंटे चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस तैनात रहेगी। सभी शिविरों में दर्द निवारक स्प्रे समेत जरूरी दवाएं और ओआरएस पाउडर, बीटाडिन लोशन, बैंडेज आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर पर एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज और टिटनेस वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपातकालीन स्थिति के लिए सभी सीएचसी पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे।

     

    Ad
    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here