Home खेल SRH vs PBKS: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

SRH vs PBKS: IPL 2026 का बड़ा मुकाबला, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

7
0
Jeevan Ayurveda

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 मई को होगा। इस सीजन में SRH ने अपने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है। वहीं, PBKS ने अपने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में शिकस्त का सामना किया है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

Ad

SRH का पलड़ा रहा है भारी
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH ने 17 मैच जीते हैं। PBKS की टीम सिर्फ 8 मैच जीतने में सफल हो पाई है। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में PBKS ने SRH को 6 विकेट से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था।

ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन
PBKS को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में PBKS की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/9 का स्कोर भी बना सकी थी और फिर लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी थी। अब अगले मैच में PBKS की टीम अपने बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन चाहेगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH
SRH को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में SRH की पारी 165 रन पर सिमट गई थी। SRH की टीम अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। बता दें कि अभिषेक जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, और ईशान मलिंगा।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
SRH: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, और जीशान अंसारी। PBKS: शशांक सिंह, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार।

कैसी होगी पिच की स्थिति?
राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है।

कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक, 6 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कुछ खास संभावना नहीं है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
SRH के अभिषेक ने 10 पारियों में 48.88 की औसत और 206.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। प्रभसिमरन ने 8 पारियों में 51.57 की औसत और 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन अपने नाम किए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में SRH के ईशान मलिंगा ने 10 मुकाबलों में 21.73 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
SRH और PBKS के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here