Home अध्यात्म वास्तु टिप्स: अलमारी में रखी ये 4 खराब चीजें रोक सकती हैं...

वास्तु टिप्स: अलमारी में रखी ये 4 खराब चीजें रोक सकती हैं धन का प्रवाह

6
0
Jeevan Ayurveda

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की हर एक वस्तु में खास ऊर्जा होती है, जो हमारे जीवन और आर्थिक स्थिति पर असर डालती है.  खासकर हमारी अलमारी, जिसे हम धन और कीमती चीजें रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है.  कई बार हम अनजाने में अपनी वॉर्डरोब में कुछ ऐसी पुरानी या खराब चीजें छोड़ देते हैं, जो नकारात्मकता बढ़ाती हैं और सीधे हमारे बैंक बैलेंस पर असर डालती हैं.

अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है, तो तुरंत अपनी अलमारी चेक करें.  वास्तु के अनुसार, वॉर्डरोब में रखी ये 4 पर्सनल चीजें आपका मनी फ्लो ब्लॉक कर सकती हैं:

Ad

1. फटा या टूटा हुआ पर्स (Wallet)
वास्तु में पर्स को सीधे लक्ष्मी और बरकत से जोड़कर देखा जाता है. अगर आपकी अलमारी या लॉकर में कोई ऐसा पर्स रखा है जो फट गया है, जिसकी सिलाई उधड़ गई है या ज़िप खराब है, तो उसे तुरंत हटा दें. ऐसा माना जाता है कि फटा हुआ वॉलेट पैसों की आवक को रोकता है और जमा पूंजी को भी खर्च करा देता है.

2. खराब या फटे हुए इनरवियर
कपड़ों का संबंध ज्योतिष में सीधे शुक्र ग्रह से माना गया है, जो सुख-समृद्धि और वैभव के कारक हैं. अक्सर लोग पुराने या हल्के फटे हुए इनरवियर को अलमारी के कोने में पड़ा रहने देते हैं. वास्तु के अनुसार, शरीर के सबसे करीब रहने वाले इन कपड़ों का खराब होना पर्सनल एनर्जी को बिगाड़ता है. यह आपकी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ आपके रिश्तों पर भी बुरा असर डाल सकता है.

3. बंद या टूटी हुई हाथ की घड़ी
कलाई घड़ी को वास्तु शास्त्र में हमारे समय, प्रगति और करियर के ग्राफ का प्रतीक माना जाता है. अगर अलमारी में कोई ऐसी घड़ी रखी है जो बंद है, जिसका शीशा चटक गया है या स्ट्रैप (बेल्ट) टूट चुकी है, तो यह जीवन में ठहराव लाती है.  खराब घड़ी को वॉर्डरोब में रखने से करियर में रुकावटें आती हैं, इससे धन लाभ के नए अवसर मिलना बंद हो जाते हैं.

4. टूटे और घिसे हुए जूते-चप्पल
कई लोग महंगे लेकिन टूट चुके या घिस चुके फुटवियर को अलमारी के निचले हिस्से या शू-रैक वॉर्डरोब में सहेज कर रख देते हैं.  वास्तु के अनुसार, जूते-चप्पल हमारी जिंदगी की दिशा और रफ्तार तय करते हैं. टूटे-फूटे फुटवियर घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी को बढ़ाते हैं.  तरक्की के रास्ते खोलने के लिए इन्हें तुरंत बाहर करना ही बेहतर है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here