Home अध्यात्म घर में चमगादड़ आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और वैज्ञानिक कारण

घर में चमगादड़ आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और वैज्ञानिक कारण

8
0
Jeevan Ayurveda

चमकादड़ के घर में घुसने से हर आदमी को डर लगने लगता है क्योंकि उनकी बनावट डरावनी होती है. लेकिन इसके पीछे धार्मिक मान्यता से ज्यादा वैज्ञानिक वजह छुपी है. हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चमगादड़ का आना अच्छा संकेत नहीं होता है. इसे अक्सर नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक परेशानी या घर में हो रहे तनाव से जोड़ा जाता है.

वास्तु मान्यताओं के मुताबिक:
– यह घर में अशांति या विवाद का संकेत हो सकता है.
– बार-बार आना आर्थिक नुकसान से संबंधित होता है.
– अगर घर के अंदर चमकादड़ की मृत्यु हो जाए तो इसे और भी अशुभ माना जाता है.

Ad

फेंगशुई में चमकादड़ का महत्व
फेंगशुई में चमगादड़ को सौभाग्य, खुशहाली और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है. वहां इसे सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जाता है.

धार्मिक उपाय क्या करें?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर से चमकादड़ की नकारात्मक ऊर्जा दूर रखनी है तो घर में गंगाजल छिड़कें. और शाम को कपूर या लोबान जलाएं.

 घर में चमकादड़ घूसने के ये कारण हैं-

खाने की तलाश
घर में चमकादड़ घूसने की सबसे आम वजह होती है खाने की तलाश. चमगादड़ ज्यादातर कीड़े-मकौड़े खाते हैं. अगर आपके घर या आसपास मच्छर, पतंगे, कॉकरोच या छोटे कीड़े ज्यादा हैं, तो उन्हें पकड़ने के चक्कर में वे घर के अंदर आ सकते हैं. इसके अलावा, अगर कहीं खाना खुला या बासी पड़ा हो, तो भी यह उन्हें आकर्षित कर सकता है. गंदगी और नमी वाली जगहों पर कीड़े ज्यादा होते हैं, और वही चमगादड़ों को खींच लाती है.

सुरक्षित जगह की तलाश
चमगादड़ दिन में आराम करने के लिए अंधेरी और शांत जगह ढूंढते हैं. अगर आपके घर में स्टोर रूम, छत की दरारें, खिड़की के ऊपर खाली जगह या कम इस्तेमाल होने वाले कोने हैं, तो वे वहां छिप सकते हैं. कई बार वे घर को सुरक्षित जगह समझकर कुछ समय के लिए वहीं टिक जाते हैं.

मौसम का भी होता है असर
तेज गर्मी, बारिश या मौसम में बदलाव होने पर ये जीव ठंडी और सूखी जगह ढूंढते हैं. ऐसे में घर उन्हें एक सुरक्षित विकल्प लगता है.

कभी-कभी रास्ता भटक जाते हैं
कई बार छोटे या अनुभवहीन चमगादड़ उड़ते समय रास्ता भटक जाते हैं. खुली खिड़की या दरवाजे से अंदर तो आ जाते हैं, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं समझ पाते हैं.

अगर घर में चमकादड़ आ जाए तो क्या करें?
– कमरे की लाइट बंद कर दें.
– बाहर की खिड़की या दरवाजा खोल दें.
– कुछ समय में यह खुद बाहर निकल जाएगा.

चमगादड़ अपनी खास क्षमता (इकोलोकेशन) से रास्ता पहचान लेते हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here