Home अध्यात्म जून 2026 में व्रत और त्योहारों की धूम: संकष्टी चतुर्थी से निर्जला...

जून 2026 में व्रत और त्योहारों की धूम: संकष्टी चतुर्थी से निर्जला एकादशी तक खास तिथियां

7
0
Jeevan Ayurveda

 हिंदू धर्म और पूजा-पाठ के लिहाज से जून 2026 का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस महीने ज्येष्ठ और आषाढ़ का महीना एक साथ पड़ने जा रहा है, जिसकी वजह से पूरे महीने त्योहारों की धूम रहेगी. जून की शुरुआत ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा से होगी और महीना खत्म होते-होते आषाढ़ शुरू हो जाएगा. अगर आप भी जून के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आइए देखते हैं कि इस बार कौन सा त्योहार किस तारीख को पड़ रहा है.

जून के पहले आधे हिस्से के व्रत (1 से 15 जून)
जून की शुरुआत में संकष्टी चतुर्थी और परम एकादशी जैसे कई बड़े व्रत रखे जाएंगे. इसी दौरान अधिकमास भी खत्म होने जा रहा है.

Ad

3 जून (बुधवार): संकष्टी चतुर्थी व्रत

7 जून (रविवार): अधिक भानु सप्तमी

8 जून (सोमवार): मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

11 जून (गुरुवार): परम एकादशी व्रत

12 जून (शुक्रवार): प्रदोष व्रत

13 जून (शनिवार): मासिक शिवरात्रि

14 जून (रविवार): अमावस्या

15 जून (सोमवार): मिथुन संक्रांति (इसी दिन अधिकमास खत्म हो जाएगा)

जून के आखिरी आधे हिस्से के त्योहार (16 से 30 जून)
महीने के आखिरी 15 दिनों में निर्जला एकादशी और वट सावित्री पूर्णिमा जैसे बहुत बड़े और कठिन व्रत रखे जाएंगे, जिसमें महिलाएं अपनी फैमिली की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं.

17 जून (बुधवार): महाराणा प्रताप जयंती

21 जून (रविवार): भानु सप्तमी (यह साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा)

22 जून (सोमवार): दुर्गाष्टमी व्रत

25 जून (गुरुवार): निर्जला एकादशी व्रत और गायत्री जयंती

27 जून (शनिवार): शनि प्रदोष व्रत

29 जून (सोमवार): वट पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा

30 जून (मंगलवार): आषाढ़ महीने की शुरुआत

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here