लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन आज, आठ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा पूरे दिन

    5
    0
    Jeevan Ayurveda

    लखनऊ
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के उद्धाटन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ मार्गों का ट्रैªफिक दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बदला रहेगा। इस दौरान भारी वाहन सवार वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल कर सकेंगे। निजी वाहनों पर रोक नहीं रहेगी। इमरजेंसी होने पर प्रतिबंधित मार्ग से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, फायर के वाहन और शव वाहन गुजर सकेंगे। टैªफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

    ये रास्ते रहेंगे बंद
    जुनाबगंज तिराहा से दरोगाखेड़ा की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे।

    Ad

    बंथरा बाजार से दरोगा खेड़ा की तरफ बड़े वाहन नही जा सकेगा।

    दरोगा खेड़ा से स्कूटर इण्डिया की तरफ भारी वाहन पर रोक।

    स्कूटर इंडिया से गौरी बाजार की तरफ भारी वाहन प्रतिबंधित।

    गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की तरफ भारी वाहन पर रोक

    नादरगंज से सैनिक स्कूल तिराहा वाहन नही जा सकेंगे।

    इधर से जा सकते हैं वाहन
    जुनाबगंज से दाहिने सिसेण्डी तिराहा होकर वाहन जाएंगे।

    बंथरा थाने के सामने तिराहा से दाहिने बिजनौर चैराहा से।

    स्कूटर इंडिया से आ रहे वाहन किसान पथ होकर जा सकेंगे।

    गौरी बाजार से वाहन सवार बिजनौर थाना होते हुए जा सकेंगे।

    कार्यक्रम स्थल के पहले यू-टर्न लेकर नहर तिराहा होकर जाएं।

    नादरगंज तिराहा से दाहिने अमौसी रेलवे स्टेशन होते जा सकेंगे।

    किसान पथ से कानपुर रोड के बजाय जुनाबगंज से जाएं

    इन रास्तों का डायवर्जन
    सीतापुर, हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी और बड़े कामर्शियल वाहन किसानपथ रैंप से कानपुर रोड पर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बिजनौर अंडरपास से दाहिने सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे। सुल्तानपुर, फैजाबाद व रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी जुनाबगंज तिराहा से बाएं होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आज
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे (एई-6)पर 120 की स्पीड से वाहन दौड़ाने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे। अगले दिन यानी मंगलवार की सुबह आठ बजे से एक्सप्रेस वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। आधुनिक तरीके से तैयार इस एक्सप्रेस वे पर छोटे चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 तो भारी वाहनों की स्पीड 80 किमी प्रति घंटे निर्धारित की गई है।

    हाईवे के मुकाबले महंगा होगा सफर
    लखनऊ-कानपुर हाईवे के मुकाबले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा होगा। मंगलवार सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए खुलने के साथ ही इस पर टोल टैक्स वसूला जाने लगेगा। हाईवे पर एक तरफ का कार, जीप, एसयूवी से जहां 95 रुपये लिए जाएंगे वहीं एक्सप्रेस वे पर यह 275 रुपये होगा। एक्सप्रेस वे पर सफर लखनऊ में दरोगाखेड़ा से शुरू किया जा सकता है जो कानपुर के आजाद चौक तक होगा। सोमवार को एक्सप्रेस वे का लोकार्पण लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ करेंगे।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here