Home मध्य प्रदेश भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री बेहाल, रेलवे स्टेशन पर कैब बंद;...

भोपाल में टैक्सी हड़ताल से यात्री बेहाल, रेलवे स्टेशन पर कैब बंद; ऑटो वाले मांग रहे डेढ़ से दोगुना किराया

6
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
 राजधानी भोपाल में मंगलवार से टैक्सी वाहनों के पहिए थम गए हैं। टैक्सी चालकों और संचालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर 18, 19 और 20 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इससे शहर में टैक्सी सेवा प्रभावित होने की संभावना है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टैक्सी चालकों का आंदोलन टैक्सी यूनियन कल्याण समिति एवं भारतीय टैक्सी संचालक संघ के बैनर तले किया जा रहा है। यूनियन से जुड़े चालक और संचालक एग्रीगेटर कंपनियों की नीतियों और किराया व्यवस्था को लेकर नाराज हैं।

एग्रीगेटर कंपनियों की नीतियों का विरोध
टैक्सी संचालकों का आरोप है कि एग्रीगेटर कंपनियों की मौजूदा नीतियों के कारण चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बढ़ती लागत के मुकाबले उन्हें उचित किराया नहीं मिल रहा है। टैक्सी यूनियनों की प्रमुख मांगों में सरकार की ओर से टैक्सी का किराया तय करना भी शामिल है। चालकों का कहना है कि किराया नीति स्पष्ट और व्यावहारिक होनी चाहिए, ताकि उन्हें उनकी सेवाओं का उचित भुगतान मिल सके।

Ad

ऑटो ही बना सहारा
कैब सेवा बंद होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों के सामने ऑटो ही प्रमुख विकल्प रह गया। यात्रियों का कहना है कि सामान्य दिनों में ऑनलाइन कैब आसानी से मिल जाती थी, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ यात्रियों ने ऑटो चालकों पर अधिक किराया वसूलने का आरोप भी लगाया।

भोपाल में 3,500 से ज्यादा टैक्सियां
टैक्सी संचालकों के मुताबिक भोपाल में करीब 3,500 से ज्यादा टैक्सी वाहन संचालित होते हैं। ऐसे में तीन दिनों की हड़ताल का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर पड़ सकता है। हड़ताल के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

सरकार से समाधान की मांग
टैक्सी चालक और संचालक अपनी मांगों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि किराया निर्धारण और एग्रीगेटर कंपनियों की नीतियों से जुड़े मुद्दों का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। फिलहाल 18 से 20 अगस्त तक टैक्सी हड़ताल जारी रहने की बात कही गई है। यदि मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान नहीं निकलता है, तो आंदोलन आगे भी बढ़ सकता है।

कल बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन करेंगे
हड़ताल के अगले चरण में संयुक्त मोर्चे की ओर से आज 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर टैक्सी चालकों की मांगों के जल्द निराकरण की मांग की जाएगी। संगठनों का कहना है कि धरना और बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है।

स्टेशन पर कैब रोककर भुगतान नहीं करने दे रहे संगठन के लोग
हड़ताल के बीच भोपाल स्टेशन पर बुकिंग लेकर यात्रियों को छोड़ने पहुंच रही कैब को लगातार रोका जा रहा है। संगठन से जुड़े लोग कैब चालकों को हड़ताल के दौरान वाहन नहीं चलाने की समझाइश दे रहे हैं और यात्रियों से कैब का भुगतान नहीं करने के लिए कहा जा रहा है। अवधपुरी से कैब से भोपाल स्टेशन पहुंचे परिहार ने बताया कि उनकी कैब को भी स्टेशन पर रोक लिया गया। उनका कहना है कि उन्हें कैब का भुगतान करने नहीं दिया गया और वे बिना किराया दिए ही स्टेशन से उतर गए। उनका कहना था कि उन्होंने कैब बुक की थी और किराया देने के लिए तैयार थे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने भुगतान नहीं करने दिया।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here