Nation Issue
छत्तीसगढ़

विस अध्यक्ष ने मजदूर दिवस पर श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने एक मई यानी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समस्त श्रमवीरों को बधाई शुभकामनाएं दी है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, भारत एक विशाल गणतांत्रिक देश है और विश्व शक्ति का दर्जा इन्ही कामगारों के परिश्रम से संभव है।

मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना व बुलंद करना, मजदूर संगठन को मजबूत करना और उनके योगदान की चर्चा करना आदि कई उद्देश्य हैं। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। आज मजदूरों की उपलब्धियों को और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा का दिन है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है।  इस मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं और अपनी एकता और परिश्रम को याद करते हैं।

Related posts

शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण का ऑफ़लाइन विवरण कल से हो रही शुरू, यहां जानें संपूर्ण विवरण

admin

कलेक्टर की मौजूदगी में 83 साल की बुजुर्ग मतदाता ने घर से डाला वोट

admin

CG में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, घंटों की बारिश से तालाब बनी सड़कें, घरों में घुसा पानी

admin

Leave a Comment