Nation Issue
राजनीति

नंदकुमार साय ने थमा कांग्रेस का दामन, कमल नाथ बोले- यह तो ट्रेलर है, भाजपा नेता दुखी हैं

भोपाल

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने पर मध्य प्रदेश में भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इस पर पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि यह तो ट्रेलर है। जनता दुखी है, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी दुखी हैं।

श्रमिक दिवस पर पिपलानी में आयोजित कार्यक्रम मे कांग्रेस के दिग्‍गज नेता शामिल हुए। भोपाल में कांग्रेस की पहली सभा गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज चुनौती प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने की है। नौजवान रोजगार के लिए परेशान है महिलाएं असुरक्षित हैं। जब तक प्रदेश में निवेश नहीं आएगा तब तक आर्थिक गतिविधि नहीं बढ़ेगी और बाजार नहीं चलेंगे। मंदिर मस्जिद जाने से रोजगार नहीं मिलेगा। इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे। 5 महीने बाद जब हमारी सरकार आएगी, तो मजदूर वर्ग के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। जिस बीएचईएल के पिपलानी क्षेत्र में यह सभा हो रही है वहां जब कारखाने की शिफ्ट बदलती थी तब हजारों लोग सड़क पर होते थे। आज 4000 मजदूर भी नहीं है। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश किस दिशा में जा रहा है।

Related posts

कांग्रेस ने KCR, औवेसी को मोदी के हाथों की कठपुतली के रूप में दिखाया

admin

फ्यूचर गेमिंग ने DMK नहीं TMC को दिया सबसे ज्यादा चंदा

admin

सपा को झटका पार्टी के महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने इस्तीफा दिया

admin

Leave a Comment