Nation Issue
छत्तीसगढ़

साय का कांग्रेस में जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति : रमन

रायपुर

भाजपा के आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वरिष्ठ कार्यकर्ता के छोडने पर पार्टी को नुकसान तो होता है। उन्हें मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने लगातार कोशिश की। नंदकुमार द्वारा भूपेश सरकार की प्रशंसा पर रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस में चले गए तो कांगेस के काम से ही प्रभावित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि नंदकुमार साय का कांग्रेस में शामिल होना सोचने का विषय है। हालांकि जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जीवनभर लड़-लड़कर वो इतने बड़े नेता बने आज उसी पार्टी में शामिल हो गए। यह दुभाग्यपूर्ण है। भाजपा ने उन्हें लगातार मान-सम्मान दिया है। आदिवासी नेता के कांग्रेस जाने से आदिवासियों में भाजपा के भरोसे के सवाल पर साव ने कहा कि आदिवासी समाज का भाजपा पर हमेशा से विश्वास रहा है। भाजपा ने लगातार आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है।

Related posts

कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय चाहते थे अमित जोगी

admin

बस्तर में अब लाल सलाम नहीं, जय श्री राम सुना जाएगा

admin

आज रायपुर में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की जोरदार भिड़ंत

admin

Leave a Comment