Nation Issue
छत्तीसगढ़

भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना

रायपुर

राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें श्री सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

इसी तरह श्री तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, श्री संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और श्री अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है।

इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आज 1 मई को जारी कर दिया गया है।

Related posts

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में मॉकड्रिल, नदी किनारे बसे ग्रामीणों को बताए बाढ़ से निपटने के तरीके

admin

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता

admin

छत्तीसगढ़-दुर्ग में नकली दवा के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालकों से उगाही, पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार

admin

Leave a Comment