Nation Issue
मनोरंजन

आलिया भट्ट ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर व्हाइट कलर का गाउन पहन बिखेरा जलवा

न्यूयोर्क

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में से एक मेट गाला 2023 का आगाज 1 मई को हो गया। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने डेब्यू किया और व्हाइट कलर की ड्रेस पहन मजमा लूट लिया। जैसे ही शो के रेड कार्पेट से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे ही फैंस उनकी तारीफें करने लगे। बहन शाहीन भट्ट को खुद को रोक नहीं पाईं और एक्ट्रेस को 'एंजेल' कह दिया।

आलिया भट्ट  ने मेट गाला इवेंट के लिए व्हाइट कलर के पर्ल्स वाले स्लीवलेस गाउन को चुना। इसके साथ उन्होंने कम से कम जूलरी पहनी। हाथों में ग्लव्स-सा पहना, जिससे लुक को कंप्लीट किया।

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने इवेंट से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'एंजेल (परी)।' इसके साथ व्हाइट दिल वाला इमोजी भी बनाया। फैंस ने भी इस पोस्ट पर खूब कॉमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्राउड मोमेंट।'

इससे पहले आलिया ने अपने लुक की हल्की सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने मेट गाला आउटफिट में एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की थी। और लिखा था, 'और हम तैयार हैं।'

इस साल मेट गाला न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुआ है। इसमें आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा, Kim Kardashian, केंडल जेनर, बिली इलिश, रिहाना, जीजी हदीद, रोज और नाओमी कैंपबेल सहित कई जानी-मानी हस्तियां अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही हॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। उनकी फिल्म का नाम है 'हार्ट ऑफ स्टोन', जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस मूवी में Sophie Okonedo, Matthias Schweighofer और Jing Lusi सहित कई स्टार्स हैं। इसके अलावा उनके पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसमें रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। वो कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी होंगी।

Related posts

Salaar Day 1: सालार के कलेक्शन से सहमेगा एनिमल-जवान, पहले ही दिन कमाई 100 करोड़ के पार

admin

मीना कुमारी का किरदार निभाएंगी कृति सेनन

admin

दिव्यांका त्रिपाठी है प्रेग्नेंट? गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

admin

Leave a Comment