Nation Issue
खेल

बृजभूषण ने जांघ और ब्रेस्ट को छुआ था, दो महिला पहलवानों ने पुलिस को दी शिकायत में लगाए आरोप

नईदिल्ली

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (डब्ल्यूएफआई) बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच रही रस्साकशी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दो महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में दर्ज कराई गई शिकायतों में आठ घटनाक्रम का जिक्र किया गया है।

 

करियर को खराब करने की बात कही थी- महिला पहलवान
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल को दोनों महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला पहलवानों दी शिकायत में बताया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने सांस लेने और छोड़ने के तरीके जांच के बहाने पेट और ब्रेस्ट (स्तन) को छुआ था। मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया। महिला पहलवानों ने बताया कि वो अब तक इसलिए चुप थीं, क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह ने करियर को खराब करने का दबाव डाला था। शिकायत में 5 घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। महिला पहलवानों ने बताया कि ये घटना साल 2016 की है। 2016 में एक टूर्नामेंट के दौरान रेस्टोरेंट में पेट और ब्रेस्ट को बृजभूषण शरण सिंह छुआ था। यही नहीं उन्होंने साथ बैठने के लिए भी कहा था।

ऑफिस में बिना अनुमति के छुआ
पहली शिकायतर्ता महिला पहलवानों ने कहा कि उनकी इस हरकत से वो अंदर तक डर गई थी और खाना खाने तक का मन नहीं हुआ था। इस तरह की घटना फिर हुई। 2019 में एक टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने उनके पेट और ब्रेस्ट को छुआ था। अध्यक्ष ने अपने ऑफिस में भी इस तरह की हरकत की थी। महिला पहलवानों ने कहा कि उनकी मर्जी के बिना जांघ और कंधे को छुआ था। इसके बाद फिर उन्होंने सांस लेने और छोड़ने के तरीके की जांच के बहाने पेट और ब्रेस्ट को छुआ था। ऐसा कई बार हमारे साथ किया गया था।

Related posts

पंजाब एफसी को मेजबान ईस्ट बंगाल के खिलाफ अपनी पहली आईएसएल जीत की तलाश

admin

भारतीय हॉकी टीम का 44 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण जीतने का सपना जर्मनी ने तोड़ा, अब कांसे के लिये खेलेगी

admin

बांगर की रोहित शर्मा को लंबे समय से खराब फॉर्म के बीच ‘सरल रहने’ की सलाह

admin

Leave a Comment