Nation Issue
जबलपुर मध्य प्रदेश

सिंगरौली में फिर हुआ बस हादसा, बैढ़न से मोरवा जा रही निगम बस खड़ी ट्रक में टकराई

सिंगरौली
शुक्रवार को मोरवा में शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना घट गई। बैढ़न मोरवा मुख्य मार्ग पर नगर निगम की बस खड़ी ट्रक में टकरा गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अभी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैढ़न से मोरवा आ रही नगर निगम की बस क्रमांक एमपी 66 पी 1318 कांटा मोड़ के पास ब्रेकडाउन पड़े खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इधर सूचना पाकर निरीक्षक यू पी सिंह ने तत्काल पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा, जहां पहुंची मोरवा पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज हेतु केंद्रीय चिकित्सालय एनसीएल भिजवाया। इस घटना में 17 लोग चोटिल हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। घायलों का इलाज अभी जारी है।

Related posts

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक की भर्ती वर्ष- 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का एक बार फिर आगे बढ़ी, बारिश बानी परेशानी

admin

अमृतकाल में जनजातीय समुदाय की आकांक्षाओं का हो रहा है सम्मान : विष्णुदत्त शर्मा

admin

हेमा मीणा केस: जनार्दन सिंह कई अफसरों का करीबी, 23 मई को आएगी बैंक डिटेल

admin

Leave a Comment