Nation Issue
छत्तीसगढ़

दुष्कर्म, सायबर ठगी, शराब और गांजा तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी

रायपुर

प्रदेश में दुष्कर्म, सायबर ठगी, शराब और गांजा तस्करी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। यह जानकारी गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि देश में भादवि के गंभीर अपराध में छत्तीसगढ़ 11 वें और विशेष स्थानीय अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों में 8 वें नंबर पर है।

भाजपा सदस्य धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में सायबर ठगी, शराब और गांजा तस्करी के प्रकरण गत वर्ष की तुलना में बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 59 प्रकरण दर्ज किया गया था। जबकि वर्ष-2023 में 453 प्रकरण हो गया।
गृहमंत्री ने बताया कि शराब तस्करी के मामले वर्ष-2022 में 476 प्रकरण थे, जो कि बढक? 646 हो गया। इसी तरह गांजा तस्करी के मामलों में भी बढ़ोत्ती हुई है। वर्ष-2022 में 647 प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो कि बढक? 775 हो गया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म, और महिला उत्पीडन के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में वर्ष 2022 में दुष्कर्म के 1246 के प्रकरण दर्ज किए गए। जबकि वर्ष-2023 में 2365 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा महिला उत्पीडन के मामले वर्ष 2022 में 1577, और 2023 में दर्ज किए गए।

Related posts

54 लाख से ज्यादा लोगों ने नि:शुल्क ईलाज व स्वास्थ्य जांच सुविधा का लिया फायदा

admin

208 किलो विस्फोटक के साथ नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार.. करने वाले थे बड़ा धमाका

admin

लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगा फरा, चीला, मुंगौड़ी, लड्डू जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

admin

Leave a Comment