Home मध्य प्रदेश इटारसी फोरलेन पर मौत की रफ्तार: 130 की स्पीड से ट्राले में...

इटारसी फोरलेन पर मौत की रफ्तार: 130 की स्पीड से ट्राले में घुसी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

3
0
Jeevan Ayurveda

इटारसी

भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ad

बैतूल एवं वर्धा के निवासी

मृतक बैतूल एवं वर्धा के निवासी हैं। देर रात घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिससे उसकी जान बचा ली गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी विश्राम अहिरवार ने मौके पर ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद पायलट प्रशांत ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को त्वरित रूप से जिला अस्पताल पहुंचाया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग मुलताई से भोपाल जा रहे थे। घटना के बाद गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दुर्घटना के बाद एयरबैग भी खुल गए, लेकिन स्पीड ज्यादा होने से एयरबैग भी जान नहीं बचा पाए। वाहन की स्पीड 120-130 के करीब रही होगी।

आशंका है कि तड़के नींद का झोंका आने से ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ, जिससे उनकी कार खड़े ट्राले में जाकर टकरा गई। एम्बुलेंस ईएमटी के अनुसार मौके पर एक साथ दो वाहन राहत एवं बचाव के लिए आ गए थे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here