Home डेली न्यूज़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

40
0
Jeevan Ayurveda

गरियाबंद

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद  जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं।

Ad

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कुतुल एरिया कमेटी के इंटेलीजेंस प्रभारी दिलीप ध्रुवा ने भी सरेंडर किया है। इसके सरेंडर करने से अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। नारायणपुर ASP रॉबिंसन गुड़िया ने पुष्टि करते हुए कहा कि, 'माड़ बचाव अभियान’' की कल्पना सार्थक हो रही है।

    गरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। वहीं नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान थे शामिल

गरियाबंद में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान ऑपरेशन में शामिल थे। मुठभेड़ में 01 SOG जवान घायल हुआ है जिसका इलाज नारायणा अस्पताल देवेंद्र नगर रायपुर में चल रहा है। सभी ढेर हुए 14 नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सभी SOG टीम सकुशल नुआपाड़ा पहुंची। SOG की टीम किसी भी नक्सली की बॉडी ओडिशा नहीं लेकर गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here