Home मध्य प्रदेश कसित भारत @2047 एवं आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की योजनाओं पर...

कसित भारत @2047 एवं आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम 6 अगस्त को

2
0
Jeevan Ayurveda

अनूपपुर 

 पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), भोपाल द्वारा 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को अनूपपुर में "विकसित भारत @2047", आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित "वार्तालाप" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत-2047 के संकल्प, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से पहुंचाना है।

Ad

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञ विकसित भारत @2047, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) तथा केंद्र सरकार की अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। साथ ही योजनाओं के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं आमजन को मिलने वाले लाभों पर संवाद किया जाएगा, जिससे नागरिकों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़े तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here