यूपी विधानसभा का 24 घंटे नॉनस्टॉप सत्र आज, योगी सरकार ने मंत्रियों का रोस्टर जारी किया

    55
    0
    Jeevan Ayurveda

    लखनऊ 

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन आज ऐतिहासिक होने जा रहा है. आज 24 घंटे चलने वाले सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी और कल सुबह 11 बजे तक नॉनस्टॉप जारी रहेगी.

    Ad

    इस दौरान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट पर विशेष चर्चा होगी, जो करीब 17 से 18 घंटे लगातार चलेगी. विजन डॉक्यूमेंट के जरिए योगी सरकार प्रदेश के विकास को लेकर अपना विजन पेश करेगी. सरकार की तरफ से विधानसभा में 28 और विधान परिषद में 18 मंत्री बोलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल चौथे दिन सदन को विजन डॉक्यूमेंट 2047 के मुद्दे पर संबोधित करेंगे.

    सदन में हर समय मंत्रियों की अनिवार्य मौजूदगी के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर तैयार किया गया है, जो आज शाम 6 बजे से कल सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा. शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक का समय छह शिफ्ट में बांटा गया है, जिसमें सिर्फ एक शिफ्ट दो घंटे की और बाकी शिफ्ट तीन-तीन घंटे की होंगी.

    विधानसभा में कितने मंत्री बोलेंगे?

    जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से विधानसभा में 28 और विधान परिषद में 18 मंत्री बोलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अगस्त को इस चर्चा का जवाब देंगे। वहीं इस दौरान सदन में हर समय मंत्रियों की अनिवार्य मौजूदगी के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर तैयार किया गया है। यह रोस्टर आज शाम 6 बजे से गुरुवार सुबह 11 बजे तक लागू रहेगा। इसे कुल 6 शिफ्ट में बांटा गया है। एक शिफ्ट दो घंटे और बाकी शिफ्ट तीन-तीन घंटे की होगी।

    क्यों खास है यह सेशन?

    दरअसल विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट के जरिए योगी सरकार राज्य के विकास को लेकर अपना विजन प्रस्तुत करेगी। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि यह सत्र स्वतंत्रता के अमृत काल के तीसरे वर्ष में होने के साथ-साथ राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसमें सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना को सदन के पटल पर रखेगी।

    सीएम योगी कह चुके हैं कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ का दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ रही है। इसको नीति आयोग और विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 13 और 14 अगस्त को 24 घंटे इस दृष्टिकोण पर सदन में चर्चा होगी।’’ बता दें कि इस प्रस्ताव पर सर्वदलीय बैठक में सभी नेताओं के बीच इस पर सहमति बनी है। सीएम योगी यह कह चुके हैं कि यह चर्चा न केवल  विधानसभा और विधान परिषद में होगी, बल्कि आम जनता की राय भी इसमें शामिल की जाएगी। 

    योगी सरकार मंत्रियों में इन मंत्रियों को हर समय सदन में रहने का निर्देश दिया गया है:

    बुधवार शाम 6 से रात 9 बजे तक – लक्ष्मी नारायण चौधरी, राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, विजय लक्ष्मी गौतम

    रात 9 से 12 बजे तक – योगेंद्र उपाध्याय, कपिल देव अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा

    रात 12 से तड़के 3 बजे तक – अनिल कुमार, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मित्र दयालु, बृजेश सिंह

    तड़के 3 से सुबह 6 बजे तक – अनिल राजभर, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, केपी मलिक

    गुरुवार सुबह 6 से 9 बजे तक – जयवीर सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, संदीप सिंह, रवींद्र जायसवाल, सोमेंद्र तोमर

    सुबह 9 से 11 बजे तक – सूर्य प्रताप शाही, संजय सिंह निषाद, गुलाब देवी, रजनी तिवारी

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here