Home मध्य प्रदेश नेतृत्व की नई उड़ान: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यार्थी परिषद...

नेतृत्व की नई उड़ान: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यार्थी परिषद का भव्य गठन

2
0
Jeevan Ayurveda

ग्वालियर

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, ग्वालियर में विद्यालय की गौरवशाली परंपरा के अंतर्गत शुक्रवार, 14 अगस्त को विद्यार्थी परिषद का गठन उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष तिलक ने की।

Ad

इस अवसर पर विद्यालय कप्तान (बालक) परिजात वझे एवं विद्यालय कप्तान (बालिका) सोनम सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं उप कप्तान (बालक) वेदांत सिंह चौहान एवं उप कप्तान (बालिका) श्रेया शर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

अन्य सदन पदाधिकारियों के रूप में राज प्रताप सिंह सिकरवार, तमन्ना सिंह भदौरिया, रीना तोमर, अभी शर्मा, गौरव सिंह, शिवानी अर्गल एवं मयंक पढ़लीकर को विभिन्न उत्तरदायित्व प्रदान किए गए। प्राथमिक स्तर पर हेड बॉय सिद्धार्थ सिंह भदौरिया एवं हेड गर्ल अनिष्का अभय सहित लव्यांश वर्मा, तेजस्विनी गौतम, दर्शन, खुशबू कुशवाह, दर्शिका उपाध्याय, नमन लहरे एवं रितिका मेहर को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

सहायक सदन अध्यापकों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बैज एवं सदन ध्वज प्रदान कर उनके नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुंदर संचालन  सुमन पाल ने किया। इस गरिमामयी अवसर पर श्री मोहन दीक्षित, अजय सागर, श्री नीरज त्यागी सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। विद्यार्थी परिषद का गठन विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला सार्थक कदम सिद्ध हुआ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here