Home डेली न्यूज़ वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद रातभर...

वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, हादसे के बाद रातभर वाहन उसके शव को रौंदते रहे, इंसानियत हुई शर्मसार

52
0
Jeevan Ayurveda

एटा 
यूपी के एटा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर किसी वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।   इस हादसे के बाद रातभर वाहन उसके शव को रौंदते रहे। किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश भी नहीं की। रातभर वाहनों के गुजरने से शव के चीथड़े उड़ गए और सड़क पर बिखर गए। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस सुबह पहुंची और मुश्किल से क्षत-विक्षत शव को एकत्रित किया और मोर्चरी में रखवाया। 

पुलिस को नहीं हुई घटना की खबर 
यह घटना शहर के व्यस्ततम और मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने की है। यहां पर बृहस्पतिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव सड़क पर पड़ा रहा और उसके ऊपर से वाहन गुजरते गए। शहर में घुमने वाली पुलिस की 112 पीआरवी व अन्य किसी ने यह नहीं देखा कि तहसील के सामने वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोतवाली नगर पुलिस को भी इस घटना की जानकारी नहीं हुई। रातभर आने जाने वाले वाहनें ने शव को रौंदा।  
 
नहीं हो सकी शव की पहचान 
सुबह लोग टहलने निकले तो उन्होंने सड़क पर बिखरे पड़े शव को देखा तो पुलिस को सूचना दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को बड़ी मुश्किल से एकत्रित किया। बताया जा रहा है कि क्षत-विक्षत शव को देखा भी जा रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल जांच की जा रही है और अगर कोई लापरवाही की गई होगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।  

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here