राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर भाजपा विधायक ने पुष्प अर्पित किए, उपेक्षा पर दिखाया आईना

    2
    0
    Jeevan Ayurveda

    प्रयागराज

    प्रयागराज के ममफोर्ड गंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ  सिंह ने राहुल गांधी के दादा और रायबरेली से सांसद रहे फिरोज गांधी की कब्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी उपेक्षा को लेकर कांग्रेस को घेरा है।  

    Ad

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे है। मेरा उनसे पूछना है कि तुम अपने दादा जी को क्यों नहीं पूजते हो। क्या यह आपकी संस्कृति है? भारतीय संस्कृति कहती है कि हम अपने बड़ों को पूजते हैं, कितने भी मतभेद हो जांय। अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो किस अधिकार से युवा पीढ़ी और जेन जी को समझाओगे की वह भविष्य में क्या करें। उनको फिर यही सिखाओगे। यह ईसाई संस्कृति हो सकती है, भारतीय संस्कृति नहीं।  

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह भी कहा कि हमें मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और योगी जी सबका सहयोग के संकल्प को लेकर चलना है। इसीलिए मैं यहां आया। मैने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यहां प्रतिदिन साफ-सफाई हो, प्रकाश की व्यवस्था की जाए और नियमित तौर पर एक केयर टेकर भी यहां रहे। उनके साथ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी थे।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here