Home मध्य प्रदेश भोपाल में हैवानियत: कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त...

भोपाल में हैवानियत: कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

63
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
बैरसिया थाना पुलिस के कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। प्रेम संबंधों का पता चलने पर एक युवक छात्रा को ब्लैकमेल भी कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। Bhopal के बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि क्षेत्र के गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कालेज की छात्रा है।
 
सितंबर 2024 में दुष्कर्म, फिर ज्यादती
छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज शिकायत में छात्रा ने बताया कि गांव के मनोज रैकवार से उसका परिचय हुआ था। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी। शादी करने का भरोसा देते हुए मनोज ने सितंबर 2024 में उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। बाद में भी वह उसके साथ ज्यादती करने लगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी
शादी करने का दबाव बनाने पर मनोज शादी करने की बात से मुकर गया। उधर, छात्रा के मनोज के साथ प्रेम संबंध का पता चलने पर संजय जाटव नाम का युवक भी उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह दोस्ती नहीं करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here