बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कार वॉशिंग की सुविधा, यात्रियों को होगी बड़ी सहूलियत

    3
    0
    Jeevan Ayurveda

    बिलासपुर.

    बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और अभिनव पहल की गई है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में इकोग्रीन ऑटो केयर नाम से आधुनिक वॉशिंग सेंटर की सुविधा प्रारंभ की गई है.

    Ad

    इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस सेंटर के जरिए रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय वाहन मालिक भी लाभान्वित होंगे. यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रारंभ किया गया पहला वॉशिंग सेंटर है, जहां रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के साथ-साथ आम वाहन मालिक भी अपने वाहनों की वॉशिंग एवं क्लीनिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. यहां कार, बाइक, स्कूटी, ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की वॉशिंग बाजार की तुलना में किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी. रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में वॉशिंग सेंटर की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को अपने वाहन की पार्किंग के साथ ही वाहन की साफ-सफाई और वॉशिंग की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी. इससे यात्रियों और वाहन मालिकों के समय और श्रम की बचत होगी. साथ ही उन्हें शहर में अलग से वॉशिंग सेंटर तलाशने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इसके अलावा गाड़ियों के पंचर, मामूली रिपेयरिंग, छोटे-छोटे स्पेयर पार्ट जैसे सीट कवर, हेलमेट इत्यादि की सुविधा भी प्राप्त होगी.

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया बिलासपुर स्टेशन पर इकोग्रीन ऑटो केयरह्मणवॉशिंग सेंटर की शुरुआत यात्रियों एवं वाहन मालिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अभिनव पहल है. स्टेशन परिसर में पार्किंग, वाहन वॉशिंग की सुविधा के साथ ही गाड़ियों के पंचर, मामूली रिपेयरिंग, छोटे-छोटे स्पेयर पार्ट जैसे सीट कवर, हेलमेट इत्यादि की सुविधा मिलने से यात्रियों का समय और श्रम दोनों बचेंगे. हमारा प्रयास है कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक, सुविधाजनक एवं किफायती सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएं. यह सुविधा यात्रियों के साथ-साथ आम वाहन मालिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी.

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here