Home छत्तीसगढ़ CG SET 2026: आज दो शिफ्टों में होगी राज्य पात्रता परीक्षा, 6622...

CG SET 2026: आज दो शिफ्टों में होगी राज्य पात्रता परीक्षा, 6622 परीक्षार्थी होंगे शामिल

4
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर.

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) आज दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. Paper-I सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक, जबकि Paper-II दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगा.

Ad

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, जिला और शिफ्ट की टाइमिंग को ध्यान से जरूर जांच लें. परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज कांकेर, कन्या कॉलेज भीरावाही, सेजस मॉडल कॉलेज, कृषि रिसर्च सेंटर सिंगारभाट, नरहरदेव स्कूल, शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, डाइट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई सहित सिंगारभाट, बरदेभाठा, ईमलीपारा, लखनपुरी, चारामा, पोटगांव, कोदागांव व धनेलीकन्हार के विभिन्न हायर सेकेंडरी व हाई स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रशासन ने सभी केंद्रों पर समय पर उपस्थिति और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। व्यापमं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें परीक्षार्थी को 2 घंटे पहले अपने केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के पहले तक प्रवेश मिलेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here