Home मध्य प्रदेश रोजगारोन्मुखी शिक्षा युवाओं के लिए वरदान – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रोजगारोन्मुखी शिक्षा युवाओं के लिए वरदान – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

65
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा के निपनिया में निजी शैक्षणिक संस्थान माँ कालिका महाविद्यालय एवं आदर्श ज्योति विद्यालय के उन्नयन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा युवाओं के लिए वरदान बनेगी। महाविद्यालय से शिक्षित होकर युवा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थान आगे आ रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों में संस्कारयुक्त शिक्षा देकर आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र को समर्पित करें जिससे हमारा देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा का तेजी से विकास हो रहा है। निपनिया क्षेत्र में इस महाविद्यालय का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से महाविद्यालय में युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल है। रीवा में आईटी पार्क की स्थापना सहित रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रयास जारी हैं। उन्होंने महाविद्यालय की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि शिक्षा केन्द्र से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में योगदान दिया जाए। शिक्षा ऐसी हो जिसमें शोषण न हो वरन अच्छी शिक्षा देकर युवाओं को अच्छे नागरिक बनाने का कार्य किया जाए। सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का मार्गदर्शन महाविद्यालय को मिलता रहेगा। महाविद्यालय के संचालक व इससे जुड़े अन्य पदाधिकारी इस केन्द्र को आदर्श केन्द्र के तौर पर स्थापित करने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here