यूपी के 51 एडेड स्कूलों की बदलेगी सूरत, भवन मरम्मत और सुविधाओं के लिए 6.71 करोड़ मंजूर

    2
    0
    Jeevan Ayurveda

    लखनऊ
     प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भवनों की मरम्मत और जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए शासन ने करीब 6.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यह राशि 23 जिलों के 51 विद्यालयों को दी जाएगी। इससे विद्यालयों में पुराने भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और अन्य जरूरी काम कराए जाएंगे।

    माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 14 जिलों के 32 विद्यालयों को दूसरी किस्त के रूप में करीब 5.52 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, नौ जिलों के 19 विद्यालयों को तीसरी किस्त के रूप में करीब 1.18 करोड़ रुपये मिलेंगे।

    Ad

    इस तरह 51 विद्यालयों के लिए कुल 6.71 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह पैसा विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण और जरूरी अवस्थापना सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here