Home मध्य प्रदेश सप्रे संग्रहालय में हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह 21 जून को

सप्रे संग्रहालय में हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह 21 जून को

67
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल
ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 21 जून को पूर्वान्ह 10:30 बजे हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे। भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश दुबे अध्यक्षता करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजयमनोहर तिवारी रहेंगे। इस अवसर पर 'माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान' से प्रखर संपादक श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, 'महेश गुप्ता सृजन सम्मान' से प्रेरक वक्ता डा. विजय अग्रवाल और 'मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से श्री राकेश मालवीय को विभूषित किया जाएगा। कीर्तिशेष मनोज पाठक के मित्रों-स्वजनों की भावांजलि पर केन्द्रित पुस्तक 'मित्र स्मृति : स्मरण मनोज पाठक' का विमोचन अतिथि करेंगे।

सप्रे संग्रहालय के निदेशक श्री अरविंद श्रीधर ने बताया कि श्री हरिवंश के व्याख्यान का विषय 'डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियाँ रखा गया है। श्री प्रकाश दुबे 'पत्रकारिता का वर्तमान परिदृश्य और साख का संकट, भारतीय मीडिया परिषद की आवश्यकता पर वक्तव्य देंगे। श्री विजय मनोहर तिवारी 'श्री हरिवंश कृत समय के सवाल : सामाजिक सरोकारों और समसामयिक सवालों के लिए सचेत संपादक के बहुआयामी कृतित्व का मूल्यांकन प्रस्तुत करेंगे। हिन्दी पत्रकारिता की द्वि-शताब्दी के प्रसंग में श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के व्याख्यान का विषय है- 'हिन्दी पत्रकारिता को कानपुर की देन।' कार्यक्रम सप्रे संग्रहालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे आरंभ होगा।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here