Home मध्य प्रदेश केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी की निंदा, हिन्दू महासभा 2 अगस्त को...

केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी की निंदा, हिन्दू महासभा 2 अगस्त को पौधारोपण कर देगी श्रद्धांजलि

5
0
Jeevan Ayurveda

केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी की निंदा, हिन्दू महासभा 2 अगस्त को पौधारोपण कर देगी श्रद्धांजलि

ग्वालियर 
अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिला पदाधिकारियों की बैठक  हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।         केंद्र सरकार द्वारा केजीपी के साथ समझौता वार्ता कर आंदोलन समाप्त होने के बाद आंदोलन कारियों पर कार्रवाई करने की अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कटु शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि इससे सरकार पर विश्वास करना मुश्किल होता जाएगा। उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की खुलेआम पिटाई की गई, साक्षात उदाहरण है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यदि पहले ही इस्तीफा दे देते तो 26 बलिदान छात्रों का नहीं होता। बलिदानियों को सात दिन हो गए कोई मुआवजा नहीं मिला। एक सप्ताह में शीघ्र मुआवजा दें केंद्र सरकार। साथ ही घायल सुरक्षा कर्मियों को भी मुआवजा दें।भाजपा की हठधर्मिता से 26 बलिदानी छात्र जिसमें जान गंवाने वाले छात्रों के नाम   – ऋत्विक मिश्रा, अंशिका पांडे,शेख सना,रिया कुमारी थापा,एस गोपिका,आर रोशनी,सी वेत्री आनंदन, अनुकीर्तना, आकांक्षा चतुर्वेदी, भाग्यश्री, रेणु मीणा, उमेश माली, शिवानी यादव,कहान पटेल,रीमा बेगम,मैथली अशोक सोनवणे, अवंतिका मौर्य, जतिन कुमार,बागिशा तिवारी आदि की स्मृति में हिन्दू महासभा रविवार 2 अगस्त को सुबह ठीक 8-30 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग के उरवाई गेट से प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर के डिवाइडर पर 26 तुलसी के पौधारोपण हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सैन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर के नेतृत्व में करेंगे। संचालन धर्मेंद्र बरेलिया ने किया।
     
      इस अवसर पर ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री,योगेंद्र दीक्षित,राहुल गुप्ता, जतिन जाटव, अंकित गुप्ता, रोहित जाटव सहित अनेकों उपस्थित थे।

Ad

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here