Home मध्य प्रदेश कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग : राज्य...

कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग : राज्य मंत्री लोधी

3
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

संस्कृति, पर्यटन तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पंचवटी भेड़ाघाट, जबलपुर से 121 किलोमीटर लंबी पंच दिवसीय कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया।  सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। राज्य मंत्री  लोधी स्वयं कांवड़ उठाकर इस यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ पद यात्रा की।

Ad

राज्य मंत्री  लोधी ने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव की आराधना प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण की मूल प्रेरणा देती है। कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है, इसके माध्यम से शिव भक्ति के साथ प्रकृति की सेवा का संकल्प लिया गया है। यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष स्वच्छता टीम भी साथ में तैनात की गई है।

इस कांवड़ यात्रा का विशेष आकर्षण अमेरिका से भारत लौटे आईआईटीयन  सत्येंद्र लोधी की सहभागिता है। लगभग 15 वर्षों तक अमेरिका में रहने के बाद स्वदेश लौटे  सत्येंद्र लोधी 121 किलोमीटर की संपूर्ण यात्रा पैदल तय करेंगे। उनकी यह सहभागिता युवाओं को अपनी जड़ों, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक उत्तरदायित्वों से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश दे रही है।

निर्धारित मार्ग के अनुसार, पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह यात्रा ग्राम मजीठा, पथरौल, पवई धाम और शहपुरा होते हुए प्रथम दिवस पाटन पहुंचेगी। इसके बाद दूसरे दिन तेंदूखेड़ा, तीसरे दिन तेजगढ़ और चौथे दिन घांघरी होते हुए पांचवें दिन जबेरा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर पहुंचेगी। बांदकपुर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही इस पंचदिवसीय कांवड़ यात्रा का समापन होगा।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here