मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, पुलिस करने लगी जांच तो सीसीटीवी खराब निकले

    73
    0
    Jeevan Ayurveda

    हरदोई
    मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से बच्चा चोरी हो गया। हरियावा थाने के बिलहरी गांव के रहने वाले शिवाकांत दीक्षित की पत्नी निधि दीक्षित को 19 जून को प्रसव पीड़ा के चलते महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन के जरिए उन्होंने एक नवजात बालक को जन्म दिया था।  परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन में कुछ दिक्कत की वजह से निधि और उनके बालक को अस्पताल में ही रोका गया था। कल रात निधि की दादी, नानी और पिता सारे लोग अस्पताल में ही मौजूद थे।

    पिता के मुताबिक, 2 बजे रात में परिवार वालों की आंख लग गई करीब 1 घंटे बाद जब परिवार के लोग उठे तो नवजात बालक गायब था जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। बच्चे के वार्ड से गायब होने की सूचना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड और अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की खोजबीन की लेकिन कोई पता न लगने पर डायल 112 को सूचना दी गई। 

    Ad

    मौके पर पहुंची डायल 112 ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में मौजूद अस्पताल के कर्मियों , सुरक्षा गार्ड और परिवार वालों से जानकारी ली इसके अलावा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया गया, लेकिन अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब निकले।

    फिलहाल, पुलिस ने शिवाकांत दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here