यूपी में भीषण गर्मी और लू से आमजन बेहाल- लू और तपिश झुलसा रही बदन, रात भी गर्म

    75
    0
    Jeevan Ayurveda

    लखनऊ 
    यूपी में भीषण गर्मी और लू से आमजन बेहाल हैं। मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, झांसी जैसे 9 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि पूर्वांचल में बृहस्पतिवार से बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
    उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी और लू चलने से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। तपिश के साथ पूर्वा हवाओं के असर से हो रही उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन इस भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि बृहस्पतिवार से पूर्वांचल और तराई में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुल 9 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को यूपी के पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ उष्ण रात्रि की संभावना है। यानी यहां रात सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी साथ ही बृहस्पतिवार से प्रदेश के पूर्वी इलाकों में मौसम में बदलाव की आहट है।

    Ad

    12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल के जिलों में गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी आदि में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

    यहां है लू की चेतावनी
    मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में। 

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here