Home खेल सिनर का ‘सनशाइन डबल’ धमाका, बिना सेट गंवाए जीता खिताब, दिग्गज क्लब...

सिनर का ‘सनशाइन डबल’ धमाका, बिना सेट गंवाए जीता खिताब, दिग्गज क्लब में हुए शामिल

15
0
Jeevan Ayurveda

मियामी
इटली के विश्व नंबर दो जानिक सिनर ने रविवार को बारिश से बाधित मियामी ओपन फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर बिना एक भी सेट गंवाए प्रतिष्ठित 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। सिनर 2017 में रोजर फेडरर के बाद इंडियन वेल्स और मियामी खिताब लगातार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में आयोजित इन टूर्नामेंटों को मिलाकर 'सनशाइन डबल' कहा जाता है। इस उपलब्धि के साथ सिनर उस खास क्लब में शामिल हो गए जिसमें फेडरर के अलावा नोवाक जोकोविक, आंद्रे आगासी, मार्सेलो रियोस, पीट सम्प्रास, माइकल चांग और जिम कूरियर जैसे दिग्गज शामिल हैं। सिनर ने अपने पहले सर्व पर 92 प्रतिशत अंक जीते और मैच के दौरान मिले तीनों ब्रेक पाइंट बचाए। इस जीत के साथ उन्होंने मास्टर्स 1000 मुकाबलों में बिना सेट गंवाए अपने मैचों की संख्या 17 तक पहुंचा दी।

Ad

मैं बहुत उत्साहित हूं: सिनर
सिनर ने कहा कि हमने इस स्थिति तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए मैं बेहद खुश हूं और घर लौटने को लेकर भी उत्साहित हूं। यहां पहली बार सनशाइन डबल हासिल करना अविश्वसनीय है। यह ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था, क्योंकि इसे हासिल करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन हमने किसी तरह कर दिखाया, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। करीब 90 मिनट की बारिश की देरी से पहले सिनर मैदान पर फुटबाल के साथ हल्का अभ्यास करते नजर आए।

बारिश से प्रभावित रहा मुकाबला
उन्होंने शुरुआती सेट में 3-1 की बढ़त बनाने के लिए जल्दी ब्रेक किया और फिर दमदार सर्विस के दम पर बिना अंक गंवाए सर्विस होल्ड करते हुए पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट के पहले गेम के दौरान फिर बारिश लौट आई, जिससे खिलाड़ियों को करीब 90 मिनट के लिए कोर्ट छोड़ना पड़ा। इस दौरान सिनर ने दोबारा फुटबाल के साथ खेलते हुए खुद को सक्रिय रखा और टीम के सदस्यों के साथ पासिंग करते रहे।

विश्व नंबर 22 लेहेका ने दूसरे सेट में दो सर्विस गेम के दौरान पांच ब्रेक पाइंट बचाए और फिर बिना अंक गंवाए सर्विस होल्ड कर 4-3 की बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद सिनर हावी हो गए। सिनर ने दूसरे सेट में अपने छठे ब्रेक पाइंट को भुनाते हुए 5-4 की बढ़त हासिल की और फिर अपनी सर्विस पर पहले ही चैंपियनशिप प्वाइंट पर ओपन कोर्ट में फोरहैंड वाली लगाकर मुकाबला समाप्त कर दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here