Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर और बीजापुर की उप जेलें होंगी अपग्रेड, राज्य शासन ने जारी...

नारायणपुर और बीजापुर की उप जेलें होंगी अपग्रेड, राज्य शासन ने जारी किया उन्नयन आदेश

4
0
Jeevan Ayurveda

रायपुर.

बीजापुर के साथ नारायणपुर उप जेल के उन्नयन (अपग्रेड) के लिए राज्य शासन ने आदेश जारी किया है. जेल विभाग द्वारा जारी आदेश में दोनों जेलों को जिला जेल के समकक्ष अधिसूचित किया गया है.

Ad

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन जेलों के उन्नयन से बंदियों के लिए सुविधाओं में इजाफा, जेल की बंदी क्षमता में वृद्धि, उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, सुधार एवं कौशल विकास, परिजनों को सुविधा, सुरक्षा जोखिम में कमी, बल की बचत एवं सुरक्षा व बुनियादी ढांचे का विकास होगा.

नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित –
ज्ञात हो कि 2 महीने पहले जिला जेल बलौदाबाजार-भाटापारा की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के आसपास 500 मीटर क्षेत्र को ‘नो ड्रोन फ्लाईंग जोन’ घोषित किया गया था। यह निर्णय महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार लिया गया था। प्रशासन के अनुसार जेल की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था। जिला जेल का परिसर उत्तर दिशा में शमशान घाट, पूर्व में डी.के. कॉलेज एवं स्टेडियम, दक्षिण में सिंचाई कॉलोनी तथा पश्चिम में जेल कॉलोनी और कृष्णायन कॉलोनी से घिरा हुआ है। प्रशासन ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्व ड्रोन के माध्यम से जेल की मुख्य दीवार के ऊपर से प्रतिबंधित सामग्री अंदर पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए जेल सीमा से 500 मीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here