उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन आज से राहत मिलने वाली है, गरज के साथ होगी बारिश

    76
    0
    Jeevan Ayurveda

    नई दिल्ली 
    उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कल से राहत मिलने वाली है। यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले दो दिनों में गुजरात के कुछ हिस्सों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में मॉनसून के आने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून दक्षिण भारत और कोंकण, गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र सहित उत्तर पश्चिम भारत में हीटवेव की स्थिति बनी रहने वाली है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, 13-17 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।

    Ad

    वहीं, पश्चिम भारत की बात करें तो 14-16 जून के दौरान गुजरात में आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट है। 14 जून को मराठवाड़ा, 18-20 जून को कोंकण, गोवा, 17-20 जून को मध्य महाराष्ट्र,14 जून को गुजरात, 16 और 17 जून को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। पूर्व और मध्य भारत की बात करें तो 15 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16-18 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश, 17-20 जून को विदर्भ, 16 व 17 जून को छत्तीसगढ़, 14 और 15 जून को बिहार, 16, 19 और 20 जून को झारखंड, 14, 15 और 18 जून को ओडिशा में अलग-अलग जगह भारी बारिश होगी।

    उत्तर भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 14-20 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। 14 और 15 जून को उत्तराखंड, 19 व 20 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून को पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। उत्तराखंड में 16-19 जून को बहुत भारी बारिश होगी। 14 व 15 जून को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here