Home डेली न्यूज़ ओवरथिंकिंग के ये 5 संकेत कर सकते हैं आपको अंदर से कमजोर,...

ओवरथिंकिंग के ये 5 संकेत कर सकते हैं आपको अंदर से कमजोर, चाणक्य की सीख जानें

4
0
Jeevan Ayurveda

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र और सबसे बड़ा शत्रु उसकी अपनी बुद्धि ही होती है. कई बार हम बाहरी चुनौतियों से तो लड़ लेते हैं, लेकिन अपनी ही सोच के बुने  हुए जाल में उलझकर रह जाते हैं. क्या आप भी हर काम को करने से पहले डर जाते हैं या पुरानी गलतियों को याद कर खुद को कोसते रहते हैं? अगर ऐसा है तो ,मुमकिन ही आप ओवरथिंकिंग या अपनी ही सीमित सोच के शिकार हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, इन संकेतों को पहचानना और समय रहते बदलना ही कानयाब होने  की पहली सीढ़ी है.

पुरानी गलतियों का बोझ ढोना
चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अतीत की नाकामयाबियों को वर्तमान पर हावी होने देता है, वह कभी आगे नहीं बढ़ पाता. अगर आप अपनी पुरानी गलतियों को बार-बार याद करके खुद को अपराधी मानते हैं, तो समझ लीजिए कि आप अपनी सोच के जाल में फंस चुके हैं.  बुद्धिमान व्यक्ति अतीत से सीखता है, उसे ढोता नहीं.

Ad

दूसरों की राय को खुद पर हावी करना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति लोग क्या कहेंगे के डर से हमेशा अपने फैसलों को बदल देता है, वह मानसिक रूप से गुलाम है. अपनी क्षमताओं पर भरोसा न करना और हर छोटे फैसले के लिए दूसरों की मंजूरी मांगना इस बात का संकेत है कि आपकी अपनी सोच आपको कमजोर बना रहे हैं.

हर अवसर में केवल बाधाएं देखना
नकारात्मक सोच का सबसे बड़ा लक्षण यह है कि व्यक्ति को हर सुनहरे अवसर में भी केवल मुश्किलें नजर आती हैं.  चाणक्य नीति कहती है कि जो व्यक्ति कर्म करने से पहले ही उसके बुरे नतीजों के बारे में सोचकर डर जाता है, वह अपनी कामयाबी के दरवाजे खुद बंद कर लेता है.

खुद की तुलना दूसरों से करना
अपनी तरक्की की तुलना दूसरों के जीवन से करना मानसिक अशांति का सबसे बड़ा कारण है. चाणक्य मानते थे कि हर व्यक्ति की परिस्थिति और समय अलग होता है. अगर आप लगातार दूसरों को देखकर खुद को छोटा महसूस करते हैं, तो आप अपनी ही सोच के बनाए हीन भावना के चक्रव्यूह में फंसे हैं.

बदलाव से घबराना
संसार का नियम परिवर्तन है, लेकिन अपनी सोच में फंसे लोग बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाते. वे अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में डरते हैं. चाणक्य के अनुसार, जो समय के साथ अपनी सोच को अपडेट नहीं करता, वह न केवल पीछे छूट जाता है बल्कि मानसिक रूप से भी थक जाता है.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here