वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौधरोपण

    4
    0
    Jeevan Ayurveda

    लखनऊ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 35.27 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मंडलों व जिलों, सभी विभागों, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में सर्वाधिक 15,42,19,413 पौधरोपण नोडल वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। इसके बाद 10.56 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.68 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा शीशम के इमारती पेड़ों की 4.67 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है। 

    Ad

    इन 5 प्रजातियों का हुआ सर्वाधिक रोपण 

    प्रजाति          संख्या 
    शीशम         4,67,38,099
    सागौन        4,13,99,061
    जामुन        2,28,46,329
    अमरूद        1,80,74,031
    अर्जुन         1,51,75,482

    प्रदेश में सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच शीर्ष विभाग 

    विभाग                 संख्या
    पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन   15,42,19,413
    ग्राम्य विकास   10,56,85,704
    कृषि           3,26,90,527
    उद्यान        1,52,02,219
    पंचायती राज  1,13,38,290

    सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच जनपद 
    जनपद           संख्या
    सोनभद्र        1,68,47,717
    ललितपुर        93,63,495
    झांसी          93,06,615
    लखीमपुर खीरी     92,51,800
    जालौन          88,08,435

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here