उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़: बसपा नेता पर फायरिंग का आरोपी मेरठ में घायल, लुटेरे बाबुद्दीन को पुलिस ने कन्नौज से पकड़ा

    65
    0
    Jeevan Ayurveda

    मेरठ/कन्नौज
    उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक बसपा नेता पर हमला करने के मामले में वांछित था। एक मेरठ में जबकि दूसरी कन्नौज में हुई।

    मेरठ में कुछ दिन पहले बसपा नेता इमरान पर फायरिंग हुई थी। इमरान का जूतों का शोरूम था। आरोप है कि इमरान के मकान पर कब्जा करने के इरादे से बदमाश शोएब ने अपने साथियों बिलाल और फरहान के साथ मिलकर गोली चलाई थी। मेरठ देहात के एसपी राकेश मिश्रा के मुताबिक, तीनों बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। शुक्रवार को पुलिस टीम गोलीकांड में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए शोएब को लेकर पहुंची थी।

    Ad

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोएब ने खेत में छिपा रखे तमंचे से पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। मवाना थाना क्षेत्र में आटोरा के जंगल में मुठभेड़ हुई। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घायल शोएब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दूसरी मुठभेड़ में कन्नौज पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाश को पकड़ा। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में नदसिया चौराहे पर तड़के मुठभेड़ हुई।

    कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। बाइक गिरने के बावजूद मुख्य आरोपी बाबुद्दीन फायरिंग करता रहा। पुलिस की जवाबी गोली उसके पैर में लगी। उसका साथी रुस्तम मौके पर ही दबोच लिया गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाश कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र के निवासी हैं। बाबुद्दीन हाल ही में 81 हजार रुपये की लूटपाट में शामिल था और कई अन्य मामलों में वांछित था।

     

    Jeevan Ayurveda Clinic

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here